मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव कुएं में फेंका

Bnimedia/Report Ashraf Maroti/Balotra/Rajasthan
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
बालोतरा (राजस्थान):समदड़ी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पड़ोसी जिले पाली के एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया। मजदूरी के लिए गया, फिर नहीं लौटा घरबामसीन निवासी प्रकाश भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई बचिया उर्फ सुरेश 15 अप्रैल को मजदूरी के लिए सिवाना गया था। उसी दिन वीर बापजी थान के पास उसका ईश्वर भील से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी पक्ष सुरेश से रंजिश रखने लगा।23 अप्रैल के बाद जब सुरेश घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि उसी दिन शाम को उसे सेवाला नाडा रेलवे फाटक के पास से जबरन उठाया गया था।
पाली के कुएं से मिला शवपुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस के निर्देश पर मामले की जांच तेज की गई। FSL और MOB टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।संदिग्धों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पाली जिले के राणा क्षेत्र के एक सुनसान कुएं से शव बरामद किया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी किशनाराम (27) – खाखरलाईगणपतराम (31) – खाखरलाईटीकमाराम (27) – देवड़ाजगदीश (31) – खाखरलाईहिंगाराम (18) – खाखरलाई🔍 साजिश का खुलासापूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सुरेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया।
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाईथानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की जांच जारी है।



