e Paper

Uncategorized

समदड़ी पुलिस की अवैध बजरी खनन परिवहन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप, पुलिस ने अवैध खनन कर बजरी से भरे दो डंपर, एक ट्रेक्टर ट्राली को किया जब्त, दो वाहन चालक गिरफ्ता

  • BNITIMES.COM/BUREAU NEWS / REPORTER MD ASHRAF MAROTHI/18 APRIL 2 PM

समदड़ी/बालोतरा
बालोतरा जिले के अंतर्गत समदड़ी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार समदड़ी थानाधिकारी गीता चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

इस अभियान में पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही, अवैध बजरी खनन और परिवहन कर रहे दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई समदड़ी थाना क्षेत्र के खेजड़याली और करमावास लूनी नदी के इलाकों में की गई।

पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध बजरी खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। समदड़ी पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते लूनी नदी में अवैध बजरी खनन पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया गया है।

समदड़ी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं को एक कड़ा संदेश दिया है, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
करिश्मा तन्ना नहीं रह सकतीं इस चीज के बिना sum trial times testingg