e Paper

Regional

फीलखाना राम दरबार पंचायती बाड़ा में 2026 के नूतन पंचांग का लोकार्पण सम्पन्न

फीलखाना स्थित राम दरबार पंचायती बाड़ा में आज सिखवाल समाज के कर्मठ एवं समाज हितैषी कार्यकर्ता रामानंद तिवारी द्वारा वर्षों से वितरित किए जा रहे निर्णय सागर पंचांग के छोटे स्वरूप पॉकेट जंतरी के 2026 संस्करण का लोकार्पण आयोजन सम्पन्न हुआ।

नूतन पंचांग का विमोचन प्रमुख समाजसेवी श्री रंगलाल ओझा एवं नागौर पट्टी के अध्यक्ष अनील जायलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामदेव नागला, रामानंद सागर, तथा समाज के लोकप्रिय युवा भगवती प्रसाद ओझा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रामानंद तिवारी द्वारा समाज में सतत सेवा और पंचांग वितरण की परंपरा को प्रशंसनीय बताया।-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
करिश्मा तन्ना नहीं रह सकतीं इस चीज के बिना sum trial times testingg