e Paper

CRIME

अररिया में सनसनी: नबी हसन की हत्या के बाद आरोपी रवि चौहान की भीड़ द्वारा पिटाई से मौत

अररिया में नबी हसन हत्याकांड: आरोपी रवि चौहान की भीड़ द्वारा पिटाई से मौत

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद के बाद पिकअप चालक नबी हसन की हत्या कर दी गई।

मामला क्या था नबी हसन पिकअप चालक था गाड़ी की पार्किंग को लेकर नबी हसन और रवि चौहान के पीच बहस हुई । रवि चौहान जोह सत्तू बेचता था अपना नबी हसन द्वारा ठेला हटाने की बात और इस बहन को गंभीर हत्या में बदल ने मे समय नहीं लगा ।

रवि चौहान को नबी हसन अपशब्द कहने से उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी रवि चौहान ने चाकू से हमला कर नबी हसन का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद गुस्साई एक विशेष समुदाय की भीड़ ने आरोपी रवि को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस तरह यह मामला डबल मर्डर केस में बदल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
करिश्मा तन्ना नहीं रह सकतीं इस चीज के बिना sum trial times testingg